, , ,

उत्तरप्रदेश के कई जिलों में भारी वर्षा और कई जिलों में ओलावृष्टि

UP Weather Update: यूपी के 50 जिलों के लिए IMD का बड़ा अलर्ट, जानें कहां-कहां बदल जाएगा मौसम, आंधी और बारिश की चेतावनी विस्तार –..

UP Weather Update: यूपी के 50 जिलों के लिए IMD का बड़ा अलर्ट, जानें कहां-कहां बदल जाएगा मौसम, आंधी और बारिश की चेतावनी

विस्तार –

उत्तर प्रदेश के आगरा, मेरठ,   गाजियाबाद, नोएडा, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, गोरखपुर और आसपास के 50 से ज्यादा जिलों में मौसम में तेजी से बदलाव हो सकता है. IMD के अनुसार अगले 48–72 घंटों में तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने का खतरा है. पश्चिमी यूपी में असर ज्यादा रहेगा, जबकि लखनऊ-कानपुर और पूर्वी जिलों में भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती

उत्तरप्रदेश के कई जिलों में भारी वर्षा और कई जिलों में ओलावृष्टि –

मौसम का मन आएदिन सबको  चौंका रहा है। एक बार फिर से बारिश के आसार बन रहे हैं। पश्चिमी विक्षोभ के असर की वजह से सात अप्रैल से मौसम में एक बार फिर से परिवर्तन की आशंका व्यक्त की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इसका असर मंगलवार शाम से देखने को मिल सकता है। आंधी-तूफान और बारिश के साथ कई जगह ओले भी पड़ सकते हैं। जैसाकि आपको आगरा मथुरा और पश्चिमी उत्तरप्रदेश में देखने को मिल रहा है वहीं आठ अप्रैल को इसका व्यापक असर पूरे प्रदेश में देखने को मिलेगा। इस वजह से तापमान में 6 से 8 डिग्री तक की गिरावट की संभावना जताई जा रही है।

भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, मंगलवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र  में कुछ स्थानों पर मेघगर्जनो  के साथ वज्रपात व 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से झंकझोर देने वाली हवा और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी आशंका बताई जा रही है  हैं। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में संभाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई जा रही है। सोमवार को मथुरा में हल्की बारिश हुई। साउथ-ईस्ट उत्तरप्रदेश में भी कुछ जगह हल्की बूंदाबांदी हुई।

सोमवार को उरई रहा सबसे गर्म –

प्रदेश में सोमवार को उरई जिला जालौन में अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा 37.4 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0.8 डिग्री अधिक रहा। वहीं अयोध्या और प्रयागराज में अधिकतम तापमान 36 डिग्री, वाराणसी में 35.8, बांदा में 35.6 और गाजीपुर व बलिया में अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री दर्ज किया गया।

 

ओलावृष्टि की संभावना वाले क्षेत्र-

अलीगढ़, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, और आसपास के इलाके।

उत्तरप्रदेश के कई जिलों में भारी वर्षा और कई जिलों में ओलावृष्टि और आंधी और बारिश की चेतावनी –

देश के 20 से ज्यादा राज्यों में आज से आंधी-तूफान और बारिश की संभावना है। आज से नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय हो रहा है। बैक-टु-बैक दो सिस्टम एक्टिव होने से मौसम में बदलाव है। और आज का मौसम बहुत ही बिगड़ गया है कि कब बदल जाये किसी को पता नहीं |

यूपी के लखनऊ, मेरठ और गाजियाबाद में मंगलवार दोपहर बारिश हुई। मथुरा में तेज आंधी से सीएम योगी के कार्यक्रम का टेंट उड़ गया। वहीं राजस्थान के रेगिस्तानी जिल नागौर में बारिश के साथ ओले गिरे। जयपुर, बीकानेर और टोंक में भी तेज बारिश हुई।

हिमाचल प्रदेश के चंबा में मंगलवार सुबह लैंडस्लाइड से एक निर्माणाधीन पुल टूट गया। भरमौर और होली क्षेत्र को जोड़ने वाला सिंयूर पुल रावी नदी में समा गया। इसके बाद क्षेत्र के कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है।

इधर, मध्य प्रदेश में अगले 3 दिन आंधी-बारिश और ओले गिरने की संभावना रहेगी। ग्वालियर में आज बारिश हुई, जबकि 34 जिलों में अलर्ट है। मध्यप्रदेश के जिले जोकि उत्तरप्रदेश से बॉर्डर पर है मुरैना, भिंड, ग्वालियर ,दतिया आदि |

2 responses to “उत्तरप्रदेश के कई जिलों में भारी वर्षा और कई जिलों में ओलावृष्टि”

  1. […] आज गुवाहाटी में बादलों की लुका-छिपी और गरज के साथ बौछारों का दौर जारी रहने का अनुमान है। शहर के लिए ओलावृष्टि की चेतावनी भी जारी की गई है। आज बादल की इन्ही लुका छुपी के कारण राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला नहीं हो पाया इसलिए फ़िलहाल मैच को कुछ देर के लिए खेल को सुचारू रूप से चलने की उम्मीद है। […]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports